वृंदावन और अझई स्टेशनों के बीच मालगाड़ी ट्रैक से उतरी, भोपाल मण्डल से गुजरने वाली ट्रेनों का बदला रूट

वृंदावन और अझई स्टेशनों के बीच मालगाड़ी ट्रैक से उतरी, भोपाल मण्डल से गुजरने वाली ट्रेनों का बदला रूट

RAIL NEWS : उत्तर मध्य रेलवे में बुधवार देर रात को आगरा मंडल के मथुरा-पलवल खंड के वृंदावन और अझई स्टेशनों के बीच, मालगाड़ी का अवपथन होने के कारण रेल यातायात बाधित रहा। परिणामस्वरूप कुछ मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियों में संशोधन किया गया, जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-

इन रेलगाड़ियों के मार्ग परिवर्तित में संशोधन किया गया:-

(1) दिनाँक 19.09.2024 को हज़रत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22182 निज़ामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गाज़ियाबाद-मितावली-आगरा कैंट होते हुए जबलपुर पहुँचेगी।
(2) दिनाँक 19.09.2024 को हज़रत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12122 निज़ामुद्दीन-जबलपुर एमपी संपर्कक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गाज़ियाबाद-मितावली-आगरा कैंट होते हुए जबलपुर पहुँचेगी।
(3) दिनाँक 19.09.2024 को हज़रत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12156 निज़ामुद्दीन-रानी कमलापति शाने भोपाल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गाज़ियाबाद-मितावली-आगरा कैंट होते हुए रानी कमलापति पहुँचेगी।

यात्रियों से अपील 

यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews