RTO फेसलेस योजना को भोपाल में जबरदस्त रिस्पांस, पहले ही दिन आंकड़ा शतक पार

RTO

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग की फेसलेस ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस सेवा योजना (Faceless Online Learning License Service Plan) को भोपाल में जबरदस्त रिस्पांस मिला है ।योजना शुरू होने के साथ ही भोपाल (Bhopal) में इसका लाभ लेने लोग इस कदर टूटे कि शतक का ऑकड़ा पार हो गया। आरटीओ संजय तिवारी ने इस योजना के बारे में सभी को बधाई देते हुए विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़े.. MP News: परिवहन विभाग की नई पहल- घर बैठे बनाएं Driving License, ये है पूरी प्रक्रिया

आरटीओ संजय तिवारी (RTO Sanjay Tiwari) ने बताया कि परिवहन विभाग (transport Department) की वेबसाइट पर सारथी पोर्टल पर डीएल पर क्लिक करने के बाद आधार कार्ड अपलोड करना होगा। इसके बाद आवेदक की डिटेल अपडेट होगी। फीस, फोटो और परीक्षा की प्रक्रिया होगी। परीक्षा में 20 में से 12 नंबर आने पर आवेदक पास होंगे। इसके बाद लाइसेंस का प्रिंट निकाला जा सकेगा। आवेदन और दस्तावेज को स्व-प्रमाणित करना होगा। अगर फर्जीवाड़ा किया तो 3 साल कैद हो सकती है।

RTO संजय तिवारी ने बताया कि घर बैठे कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड (Aadhar Card) के जरिए ‘सारथी’ वेबसाइट (Sarathi’ website) पर ऑनलाइन आवेदन कर डिजिटल रूप से निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद लर्निंग लायसेंस बनवा सकेंगे। आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करने पर आवेदन स्वत: ही आवेदक, अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, पता आदि स्वत: ही दर्ज हो जाता है। आवेदक को फिजिकल फिटनेस संबंधी जानकारी भी ऑनलाइन दर्ज करना होती है। यदि आवेदक कोई शर्त पूरी नहीं करता है तो उसका आवेदन ही सबमिट नहीं होगा। आवेदन सबमिट होते ही आवेदन नम्बर आवेदक को मिल जाता है।

यह भी पढ़े.. MP News: परिवहन विभाग की नई पहल- घर बैठे बनाएं Driving License, ये है पूरी प्रक्रिया

RTO तिवारी ने कहा कि महिला आवेदकों के लिये यह सुविधा पूर्णत: नि:शुल्क की गयी है। लर्निंग लायसेंस (learning driving license) प्राप्त करने के पूर्व आवेदक को एक टेस्ट देना होगा, जिसमें सड़क सुरक्षा संबंधित से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। आवेदक को उत्तीर्ण होने के लिये 60 प्रतिशत जबाव सही देने होंगे। तदोपरांत ही आवेदक को लाईसेंस प्रदान किया जा सकेगा।लायसेंस नवीनीकरण, डुप्लीकेट प्रति तथा पता परिवर्तन की सुविधा भी आधार कार्ड के आधार पर अगले माह से ऑनलाइन शुरू की जायेगी। आवेदन सबमिट होने तथा डिजिटल फीस एवं पोस्टल चार्ज जमा कराने के बाद लायसेंस डाक के माध्यम से भेजा जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews