हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल के चलने की अवधि बढ़ी

48 घंटे में ₹35.45 लाख की चोरी का खुलासा – आरोपी गिरफ्तार, समस्त माल बरामद

Bhopal- Hyderabad-Gorakhpur Train : रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए वर्तमान में चलाई जा रही गाड़ी संख्या 02575/02576 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल के चलने की अवधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 28.07.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 30.07.2023 तक अपने निर्धारित दिन एवं समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी। इससे पूर्व संख्या 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 30.06.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 02.07.2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया था। जिसे बढ़ाकर क्रमशः 28 जुलाई 2023 तक तथा 30 जुलाई 2023 तक किया गया है।

कोच कम्पोजीशन- इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 09 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews