मप्र में 8283 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 358 लोगों की मौत

मप्र में 8283 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 358 लोगों की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| सोमवार को राज्य में 194 नए पॉजिटिव मामले सामने आये हैं| संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्यप्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलिटिन के मुताबिक प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 8283 हो चुकी है| 358 लोगों की मौत हो गई है| वहीं 5003 डिस्चार्ज और 2922 एक्टिव केस है।

पिछले 24 घंटे में कुल 6191 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 58 रिजेक्ट हो गए। वहीं 5997 नेगेटिव ओर 194 पॉजिटिव निकले। 161 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, वहीं 8 मरीजों की मृत्यु हो गई। मध्य प्रदेश के 41 जिलों में 10 से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।

इंदौर में 53 भोपाल में 44 उज्जैन में 18 खरगोन 15 खंडवा में 8 नए केस सामने आये हैं| भोपाल में संक्रमितों की संख्या 1511 हो गई है| वहीं इंदौर में सबसे ज्यादा संक्रमित 3539 हो गए हैं| मध्य प्रदेश के कुल 22 जिलों में 194 पॉजिटिव पाए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews