सड़क हादसे में एसएएफ आरक्षक की मौत

SAF-constable-dead-in-road-accident

भोपाल। राजधानी के चूनाभट्टी इलाका स्थित पंचशील नगर कलारी के पास पांच दिन पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से एसएएफ  का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल हुए उसके साथी का इलाज जारी है। जवान की मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार साउथ टीटी नगर निवासी रोशन शाह पित स्वर्गीय वीर सिंह शाह (26) एसएएफ  की 25 वीं बटालियन में पदस्थ था। रोशन के पिता भी 25 वीं बटालियन में पदस्थ थे। उनकी मौत के बाद रोशन को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। 11 जनवरी की रात रोशन अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी पंचशील नगर कलारी के पास वह हादसे का शिकार हो गया। रोशन और उसके साथी को ऐम्बुलेंस की सहायता से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले की जांच कर रहे एएसआई बाबूराम ने बताया कि रोशन को हादसे के बाद से ही होश नहीं आया था, जबकि उसके साथी का कहना है कि उसे पता ही नहीं कि किस वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी है। उसके बयानों में लगातार विरोधाभास सामने आ रहा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews