मध्यप्रदेश को मिला 25वाँ अभयारण्य, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सागर में ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर अभयारण्य’ की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये अभयारण्य बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित है और इससे न सिर्फ वन्यजीवों को नया सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि पारिस्थितिक संतुलन, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय को प्रकृति के प्रति आस्था, संविधान निर्माता के प्रति सम्मान और समावेशी विकास की दिशा में एक कदम बताया।
मध्यप्रदेश को मिला 25वाँ अभयारण्य, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सागर में ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर अभयारण्य’ की घोषणा

Sagar to Host MP 25th Wildlife Sanctuary : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के वन क्षेत्र को एक नया गौरव प्रदान करते हुए राज्य के 25वें अभयारण्य की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 258.64 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले इस आरक्षित वन क्षेत्र को ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर अभयारण्य’ के रूप में अधिसूचित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ये निर्णय बाबा साहब अंबेडकर की स्मृति को समर्पित है और इसके माध्यम से वे संविधान निर्माता के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस नए अभयारण्य की घोषणा के साथ ही मध्यप्रदेश ने वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा लिया है।

सीएम ने की एमपी के 25वें अभयारण्य की घोषणा

मुख्यमंत्री द्वारा जारी इस अधिसूचना के साथ ही मध्यप्रदेश में वन्यजीव अभयारण्यों की कुल संख्या 25 हो गई है। इसकी जानकारी देते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि ‘सागर में मध्यप्रदेश का 25वाँ अभयारण्य..सागर जिले के 258.64 वर्ग किलोमीटर के आरक्षित क्षेत्र को ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर अभयारण्य’ घोषित करने की अधिसूचना जारी कर बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।’

वन्यजीवों को मिलेगा नया आश्रय

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘इस नए अभयारण्य से वन्य जीवों को एक नया सुरक्षित आश्रय मिलेगा। बाबा साहब के नाम से समर्पित यह अभयारण्य पारिस्थितिक संतुलन को सुदृढ़ करने के साथ ही पर्यटन को गति देगा एवं स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। यह निर्णय प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा, संविधान निर्माता के प्रति सम्मान और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews