सज्जन सिंह वर्मा ने गोपाल भार्गव और नरोत्तम मिश्रा को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से की ये मांग

सज्जन सिंह वर्मा ने गोपाल भार्गव और नरोत्तम मिश्रा को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से की ये मांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Varma) ने भाजपा (BJP) के दो वरिष्ठ मंत्रियों में से किसी एक को नेता सत्ता पक्ष यानि भाजपा विधायक दल नेता बनाने की मांग की है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र  लिखा है जिसमें कहा है कि मंत्री गोपाल भार्गव(Gopal Bhargav) सबसे वरिष्ठ विधायक हैं वहीँ मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) को संसदीय कार्य का लम्बा अनुभव है।

सामान्य तौर पर किसे सत्ता पक्ष का नेता बनाना है और किसे नेता प्रतिपक्ष बनाया जाये ये सम्बंधित राजनीतिक दल  विधायक ही तय करते हैं। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने नेता सत्ता पक्ष बनाये जाने  को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को ही पत्र लिख दिया।

ये भी पढ़ें – MP: शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं को मिलेगा लाभ

सज्जन सिंह वर्मा ने आज सोमवार 7 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष के नाम एक पत्र लिखा है जिसे एमपी कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया है। सज्जन सिंह वर्मा ने लिखा गोपाल भार्गव सबसे वरिष्ठ और अनुभवी विधायक हैं, और डॉ नरोत्तम मिश्रा को संसदीय कार्य का बहुत अनुभव है इसलिए दोनों में से किसी एक को नेता सत्ता पक्ष घोषित किया जाये। यानि भाजपा विधायक दल का नेता घोषित किया जाये।

ये भी पढ़ें –  प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की सीटों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, इन्हें मिलेगा लाभ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews