मप्र में सिंधिया ने बढ़ाई सक्रियता, सात महीने बाद PCC पहुंचेंगे

मप्र में सिंधिया ने बढ़ाई सक्रियता, सात महीने बाद PCC पहुंचेंगे

भोपाल| कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही कवायद के बीच पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। लंबे समय बाद सिंधिया प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वे प्रदेश भर से आये कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे। सिंधिया के इस दौरे से प्रदेश की सियासत गरमा गई है

सिंधिया 18 जनवरी को भोपाल आएंगे, 19 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।  सिंधिया 16 जनवरी को दिल्ली से ग्वालियर पहुंचेंगे । इस दौरे में पिछोर, बदरवास कोलारस शिवपुरी व अशोकनगर में जनसंपर्क करेंगे। 17 जनवरी को सिंधिया अशोक नगर में सांसद के पी यादव के घर जाएंगे और उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इस दौरान सिंधिया विदिशा और इंदौर भी जाएंगे ।

सिंधिया करीब 7 महीने बाद पीसीसी आ रहे हैं। आखिरी बार सिंधिया 10 जून को पीसीसी पहुंचे थे  सिंधिया 19 जनवरी को पीसीसी में कार्यकर्ताओं के साथ 1 घंटे तक मुलाकात करेंगे। वहीं अपने समर्थक मंत्री गोविंद राजपूत के घर भी जाएंगे । इससे पहले सिंधिया अगस्त में अपने समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट के निवास पर गए थे।

ऐसा रहेगा कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी को सुबह 11:00 बजे सिंधिया पीसीसी पहुंचेंगे इस दौरान वे प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे प्रदेश कांग्रेस के भी कुछ पदाधिकारियों से उनकी मुलाकात होगी। इसके बाद वे मंत्री गोविंद राजपूत के आवास पर जाएंगे। इससे पहले 18 जनवरी को भी सिंधिया भोपाल में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews