सिंधिया ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, अपने हाथों से पिलाई बच्चों को दवा

सिंधिया ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, अपने हाथों से पिलाई बच्चों को दवा

भोपाल।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल के जेपी अस्पताल से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। तीन दिनी इस अभियान में प्रदेशभर में करिब 1 करोड़ 10 लाख से ज़्यादा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

दरअसल, बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हर साल 19 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है।जेपी अस्पताल में हुए इस शुभारंभ कार्यक्रम में पल्स पोलियो अभियान के समर्थन और अपने आस पड़ोस रिश्तेदारों के जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चो को पोलियो की दवा पिलाने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलवाई गयी।

वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की पल्स पोलियो अभियान जीवनदाई अभियान है। पोलियो को हम सब ने मिलकर समाप्त किया है।हम लोगों की जिम्मेदारी समाज को जागरूक करने की भी होती है ।इसके साथ ही सिंधिया ने मंच से स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट की तारीफ की कहा-शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के बाद, एक नारा बन गया है जब तक है सिलावट तब तक नहीं होगी मिलावट । इसके साथ ही सिंधिया ने मंत्रियो को हिदायत देते हुए कहा की मंत्री को मंत्री बनकर नही जनता के पहरेदार ओर जनसेवक के रूप में काम करना चाहिए। राजनीति केवल एक माध्यम होनी चाहिए उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए ।यह हमारी विचारधारा होगी तो प्रदेश और देश का विकास और तरक्की सुनिश्चित है..इसके साथ ही सिंधिया ने भोपाल के जेपी अस्पताल में बने पीडियाट्रिक आईसीयू , माड्यूलर ओटी और हिमोफिलिया वार्ड का भी शुभारंभ किया।इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा .सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews