समर्थकों के BJP में शामिल होते ही सिंधिया ने किया ये बड़ा दावा

low-Voting-in-the-field-of-Sindiya-supporters-ministers

भोपाल।
राज्यसभा उम्मीदवार और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश में कमलनाथ सरकार को गिराने में किंगमेकर साबित हुए 22 समर्थकों के बीजेपी मे शामिल होते ही लेकर बड़ा दावा किया है।सिंधिया का कहना है कि भाजपा की सदस्यता लेने वाले सभी विधायकों को पार्टी टिकट देगी।खास बात ये है कि सिंधिया के इस दावे से कही ना कही उन बीजेपी नेताओं में हलचल तेज हो गई है, जो उपचुनाव में चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे, या फिर टिकट मिलने का इंतजार।खैर अब देखना है कि बीजेपी किस किस को टिकट देती है।

दरअसल, सिंधिया समर्थक 21 पूर्व विधायकों ने शनिवार को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व विधायक सुरेश धाकड़ बाद में सदस्यता लेंगे।बेटी के निधन के चलते वे इसमें शामिल नही हो पाए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इन सभी नेताओं को सदस्यता ग्रहण करवाई। इससे पहले इन सभी ने भाजपा का दामन थाम चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। सिंधिया ने कहा है कि सभी 22 पूर्व विधायकों को विस उपचुनाव में टिकट दिया जाएगा। हमारे 22 विधायक आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आशीर्वाद से भाजपा में शामिल हुए हैं। सभी को टिकट मिलेगा। उन्होंने कहा कि नड्डा ने उन्हें आश्वस्त करते हुए भरोसा दिया है कि सभी का सम्मान बनाए रखा जाएगा।

गौरतलब है कि इन विधायकों के इस्तीफे के बाद अब राज्य में उपचुनाव भी होगा। 22 विधायकों ने हाल में इस्तीफा दिया है और दो सीटें पहले से खाली चल रही हैं, ऐसे में राज्य में कुल 24 सीटों पर उपचुनाव होना है। सूत्र बता रहे हैं कि कमलनाथ सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले इन विधायकों को बीजेपीटिकट देकर उपचुनाव में उतारेगी, ऐसे में अब कांग्रेस के ये सभी बागी नेता अपने क्षेत्र में जुटेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews