
भोपाल। आज ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल आ रहे हैं और बीजेपी ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी की है। लेकिन सिंधिया से नाराज कांग्रेसी उनके पुतले जला रहे हैं और बैनर पोस्टर पर कालिख पोत रहे हैं और पोस्टरों को फाड़ा भी जा रहा है।
पूर्व निर्धातक कार्यक्रम अनुसार सिंधिया गुरुवार को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। 13 तारीख को वो राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगे। बीजेपी ने भोपाल में सिंधिया के स्वागत में कई जगह बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। लेकिन गुस्साए कांग्रेसियों ने उनके पोस्टर पर कालिख पोत दी है। हालांकि इन पोस्टरों में कई और भी बीजेपी नेताओं की तस्वीर लगी है, लेकिन उनमें से किसी को कुछ नहीं किया गया सिर्फ सिंधिया के चेहरे पर ही कालिख फेंकी गई है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

