सात महीने बाद PCC पहुंचे सिंधिया, मिलने के लिए बेकाबू हुए कार्यकर्ता

सात महीने बाद PCC पहुंचे सिंधिया, मिलने के लिए बेकाबू हुए कार्यकर्ता

भोपाल| कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों के बीच भोपाल दौरे पर आये पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को सात माह बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे| लम्बे समय बाद सिंधिया पीसीसी पहुंचे हैं, ऐसे में उनसे मिलने प्रदेश भर से कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे हैं| जैसे ही सिंधिया कांग्रेस कार्यालय पहुंचे उनके समर्थकों के बीच मिलने के लिए धक्कामुक्की शुरू हो गई|

बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं की भीड़ ने सिंधिया से मिलने के लिए हंगामा कर दिया और पीसीसी दफ्तर में दूसरी मंजिल की मीटिंग हॉल का एक गेट भी टूट गया। इस दौरान काफी गहमा गहमी भी दिखी| इससे पहले सिंधिया का पीसीसी पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया, उन पर फूलों की बरसात की गई|

इससे पहले गुरूवार को भोपाल पहुँचने के बाद सिंधिया रात में राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास पर डिनर में शामिल हुए। शुक्रवार को सुबह सिंधिया मंत्री सुखदेव पांसे के घर पहुंचे और उनके साथ चाय पर चर्चा की। यहां से वह सीधे प्रदेश कांग्रेस दफ्तर पहुंचे, जहां वे कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे| सिंधिया की सक्रियता ऐसे समय बढ़ी है जब उनका नाम पीसीसी चीफ और राज्यसभा के दोनों के लिए आगे चल रहा है| हालाँकि सिंधिया बार बार यह साफ़ कर रहे हैं कि उन्हें किसी पद का लालच नहीं है, वो जनसेवा करना चाहते हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews