…जब सिंधिया बने ड्राइवर, स्टेयरिंग संभाल कर चलाई स्मार्ट बस, जनता ने कहा, ‘श्रीमंत सिंधिया जिंदाबाद’

…जब सिंधिया बने ड्राइवर, स्टेयरिंग संभाल कर चलाई स्मार्ट बस, जनता ने कहा, ‘श्रीमंत सिंधिया जिंदाबाद’

ग्वालियर। अतुल सक्सेना।

शहर की जनता ने आज एक बार फिर अपने “महाराज” का नया रूप देखा जब वे एक कुशल हैवी व्हीकल ड्राइवर की तरह डॉइविंग सीट पर बैठे और स्मार्ट बस को सड़क पर चलाया। “महाराज” का नया रूप देखकर जनता भी बहुत उत्साहित दिखी । जनता ने “महाराज” का अभिवादन करते हिये श्रीमंत सिंधिया जिंदाबाद के नारे लगाए।

कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की स्मार्ट सिटी बस सेवा में शामिल हुई नई बसों का शुभारंभ किया। कंपनी ने 7 नई बसें शामिल की हैं जिनमें से 6 बसें सड़कों पर दौड़ेंगी और एक बस को रिजर्व रखा जायेगा। ये बसें पुरानी छावनी से महाराज बाड़ा तक चलेगी। आज इन बसों को शामिल करने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस महा सचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया थे। कंपनी के अधिकारियों ने जब उनसे बस का अंदर से अवलोकन करने के लिए कहा तो सिंधिया बस में चढ़ गए लेकिन अचानक उन्होंने कहा कि मैं बस में बैठूंगा नहीं बल्कि से चलाऊंगा। वे तत्काल ड्राइविंग सीट कि तरफ बढे और एक कुशल हैवी व्हीकल ड्राइवर की तरह स्मार्ट बस चलाने लगे। सिंधिया ने मोती महल से बैजा ताल तक बस को चलाया और वापस लाकर खडा कर दिया। उनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी बस में सवार हुए। सिंधिया ने इस मौके पर स्मार्ट सिटी कंपनी के कंट्रोल कमांड सेंटर , सेल्फी पॉइंट। सहित अन्य कई योजनाओं को भी शहर को समर्पित किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews