कांग्रेस विधायकों पर सिंधिया समर्थक का बड़ा हमला, खोले कई राज

कांग्रेस विधायकों पर सिंधिया समर्थक का बड़ा हमला, खोले कई राज

भोपाल/मुरैना।

डॉ गोविन्द सिंह और लाखन सिंह यादव के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंधिया समर्थक ओर मुरैना जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष मनोज पाल सिंह यादव ने पलटवार किया है।पाल ने कहा कि सत्ता की मलाई खा रहे ये नेता सत्ता चले जाने से अपना आपा खो बैठे हैं सिंधिया जी के बारे में इनके बयान सूरज के ऊपर थूकने जैसा है।

यादव यही नही रुके और आगे कहा कि ये वो नेता है जिन्हे सिंधिया जी की चौखट पर नाक रगडते देखा है ।लाखन सिंह खुद कितना बड़ा गद्दार है ये सब जानते हैं इसने सत्ता के लिए बीएसपी ओर दलितों से गद्दारी करके कांग्रेस में दिग्विजय सिंह के साथ शामिल हुआ ।फिर इसने दिग्विजय सिंह से गद्दारी कर सिंधिया जी के यहां गुलामी करने आ गया फिर मंत्री बनते ही सत्ता की मलाई के चक्कर मे सिंधिया जी से भी गद्दारी कर कमलनाथ जी के साथ हो गया ।आगे किस किस से गद्दारी करेगा पता नहीं ।

वही पाल ने कहा कि गोविन्द सिंह को कमलनाथ मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाने वाले थे तब गोविन्द सिंह सिंधिया जी की शरण में आ गये थे तब जाकर बचे थे। गोविन्द सिंह हमेशा से अवसर वादी रहे हैं। डाॅ गोविन्द सिंह जैसा अवसर वादी दूसरा कोई नहीं है, कांग्रेस के ऐसे नेताओं की वजह से ही कांग्रेस की दुर्गति हुई है।मनोज पाल सिंह ने कहा कि विधानसभा के उप चुनाव में जनता ऐसे धोकेबाजो ओर अपनी हैसियत से ज्यादा बोलते वालों जनता सबक सिखाने का काम करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews