सिकंदराबाद-दानापुर-के मध्य वाया-इटारसी 03-03 ट्रिप समर स्पेशल ट्रेन

Indian Railways trains Chhath festival

Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival

Bhopal Rail News :  रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 07419/07420 सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद के मध्य 03-03 ट्रिप एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी भोपाल मण्डल के इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

यह रहेगा शेड्यूल 
गाड़ी संख्या 07419 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 13, 20 और 27 मई 2023 (शनिवार) को सिकंदराबाद स्टेशन से 15.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 05.10 बजे इटारसी पहुँचकर, 05.20 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 23.15 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

वापसी का शेड्यूल
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07420 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 15, 22 और 29 मई 2023 (सोमवार) को दानापुर स्टेशन से 14.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 07.50 बजे इटारसी पहुँचकर, 08.00 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 23.50 बजे सिकंदराबाद स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कंपोजीशन-

इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय-सह-तृतीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, एवं 02 एसएलआर सहित कुल-24 डिब्बे रहेंगे।

गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में काजीपेट, पेड्डापल्ली, बेलमपल्ली, सिरपुरकागजनगर, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews