घर से लापता युवक की सिर कुचली लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

ujjain news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) के पिपलानी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की सर कुचली लाश मिलने से सनसनी फेल गई| बताया जा रहा है मृतक युवक अपने घर से लापता था। मौके पर पहुंची पिपलानी पुलिस (Piplani Police) ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक चेहरे पर किसी ठोस चीज या पत्थर से वार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जंबूरी मैदान में 100 क्वार्टर के पास एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव सिर कुचला हुआ मिला| लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया| बताया जा रहा सिर पर किसी पत्थर से वार किया गया है, ज्यादा खून बहने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान चंदन कहार के रूप में की गई है। चंदन की लाश की पहचान सतनामी नगर में रहने वाले उसके जीजा ने की है। चंदन रायसेन के बाड़ी बरेली का रहने वाला था। बताया जाता है युवक बुधवार रात से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच आज सुबह उसका शव मिला| फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है| कहा जा रहा है कि युवक का लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है मृतक चंदन कहार पेशे से मजदूरी का काम करता था और सतनामी नगर में रहता था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews