बैठक से पहले बोले शिवराज-”BJP नेता कोई रसगुल्ला नही, जो कोई भी खा जाए”

बैठक से पहले बोले शिवराज-”BJP नेता कोई रसगुल्ला नही, जो कोई भी खा जाए”

भोपाल।

बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आज महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।बैठक में नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम को लेकर अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।थोड़ी देर में बैठक शुरु होने वाली है, बैठक को लेकर नेताओं के कार्यालय पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। बैठक से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मीडिया से चर्चा की और कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला।शिवराज ने कहा कि माफियाओं के नाम पर जनता और बीजेपी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।बीजेपी नेता कोई रसगुल्ला नही जो कोई भी खा जाए, फीनिक्स पंछी है फिर खड़े हो जाएंगे।वही भार्गव ने कहा जल्द ही माफियाओं की लिस्ट सार्वजनिक करेंगे।

इस दौरान शिवराज प्राकृतिक आपदा को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। शिवराज ने कहा कि सरकार खुद की जिम्मेदारी से बच रही है और केंद्र का बहाना कर रही है। सरकार खरीदी की चिंता छोड़कर शराब की चिंता कर रही है। सरकार घर घर जाकर शराब बेच रहे है ।शिवराज इतने पर भी नही रुके और आगे कहा कि प्रदेश बेहाल है ,जनता त्रस्त है, पोषण आहार फिर माफियाओं के हाथ मे दे दिया। माफियाओं के नाम पर जनता और बीजेपी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।बीजेपी नेता कोई रसगुल्ला नही जो कोई भी खा जाए, फीनिक्स पंछी है फिर खड़े हो जाएंगे। सरकार रेत और तबादले, में मस्त है। पूरे प्रदेश को नरक बनाने की कोशिश कर रही है,जिसमे जनता जल रही है , परेशान हो रही है।

वही नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि आज की बैठक में सरकार की जनविरोधी नीतियों, किसान कर्ज माफी, माफ़ियाई के नाम पर बीजेपी के लोगो को परेशान करने, रेत माफिया, तबादले आदि विषयो पर भी चर्चा करेंगे ।सरकार माफिया विरोधी अभियान में कुछ लोगो को क्यो छोड़ रही है, हम सूची बना रहे है, जिन पर सरकार कार्यवाही नही कर रही, जल्द ही सूची सार्वजनिक करेंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा
बैठक में नागरिकता संशोधन बिल, नगरीय निकाय चुनाव, जन सहयोग निधि और जनजागरण अभियान होगी । वही प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा सम्भावित है ,क्योंकि 20 जनवरी को नए प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान होना है।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, संगठन महामंत्री सुहास भगत प्रदेश पदाधिकारी, प्रवक्ता, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष ओर संभागीय संगठन मंत्री होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews