CM बनते ही शिवराज ने फिर बदला अपना Twitter Status, अब हुआ ये

CM बनते ही शिवराज ने फिर बदला अपना Twitter Status, अब हुआ ये

भोपाल। शिवराज सिंह चौहान The Common Man of Madhya Pradesh से The Chief Minister of Madhya Pradesh हो गए हैं और ये बात उन्होने खुद कही है। दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार रात चौथी बार सीएम पद की शपथ लेने के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर स्टेटस बदल दिया है। पहले जहां उन्होने अपने ट्विटर स्टेटस में “द कॉमन मैन ऑफ मध्यप्रदेश” लिखा था वहीं सीएम पद की शपथ लेते ही उसे “द चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्यप्रदेश” कर दिया है।

बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनावी नतीजे आने और राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर स्टेटस के रूप में  ‘एक्स चीफ मिनिस्टर ऑफ एमपी’ लिखा था। इसके कुछ दिनों बाद ही शिवराज सिंह ने फिर अपना स्टेटस बदलते हुए ‘द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश’ लिखा था और अब 15 महिनों बाद सत्ता में वापस आने के बाद ‘चीफ मिनिस्टर आफ मध्यप्रदेश’ कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews