Hindi News

किसानों को लेकर शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, समर्थन मूल्य पर होगी मूंग की खरीदी

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के किसानों (Farmers) के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने किसानों को लेकर एक और बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत गेहूं, चना, मसूर और सरसों के बाद अब मूंग (Mung bean) की खरीदी भी समर्थन मूल्य (MSP) पर होगी।इसके लिए जल्द ही पंजीयन शुरू कराया जाएगा। कृषि मंत्री कमल पटेल(Agriculture Minister Kamal Patel) का कहना है कि सरकार हमेशा किसानों के साथ है।

यह भी पढ़े.. Weather Alert: मप्र के इन संभागों में बारिश का अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों का हाल

दरअसल, अभी तक शिवराज सरकार द्वारा गेहूं, चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। अभी तक गेहूं 94 लाख टन और चना 1टन से ज्यादा खरीदा जा चुका है।मानसून से पहले मूंग की फसल आ जाती है। खास करके होशंगाबाद, हरदा, नरसिंहपुर, विदिशा, रायसेन, जबलपुर सहित अन्य जिलों में ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती बड़े पैमाने पर होती है, ऐसे में किसानों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए कृषि विभाग ने मूंग को समर्थन मूल्य पर खरीदने की तैयारी है और इसके लिए जल्द ही पंजीयन शुरु किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. किसान सम्मान निधि योजना: इंतजार खत्म, इस दिन ट्रांसफर होंगे 8वीं किस्त के 2000 रुपये!

बता दे कि पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को पत्र लिखकर मूँग उत्पादक किसानों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने एवं समर्थन मूल्य पर मूँग की ख़रीदी करने की मांग की थी।2021 में शिवराज सरकार का यह फैसला बड़ी राहत देने वाला साबित होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews