शिवराज ने कमलनाथ को कहा “रणछोड़दास”, बोले- टाइम काटू कार्य कर रही है कांग्रेस

shivraj-singh-said-committee-will-be-formed-in-every-neighborhood-to-save-daughters

भोपाल। शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार को रणछोड़दास कहा है। आज राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री फ्लोर टेस्ट से इसलिये बच रहे हैं क्योंकि वो जानते हैं कि उनकी सरकार अल्पमत में है। इसीलिये कांग्रेस राज्यपाल के आदेश का पालन न करते हुए रणछोड़दास बन गई है और सदन स्थगित कराकर वो टाइम-काटू कार्य कर रहे हैं। शिवराज ने बहुमत का दावा करते हुए कहा कि उन्होने राज्यपाल के सामने अपने विधायकों की परेड कराई है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महामहिम राज्यपाल महोदय ने अपने संविधान प्रदत्त शक्तियों के आधार पर आदेश दिया था कि राज्यपाल के अभिभाषण के बाद फ्लोर टेस्ट कराया जाए। लेकिन कांग्रेस के पास अब केवल 92 विधायक बचे हैं और वो अल्पमत में है, इसलिये फ्लोर टेस्ट से बच रही है। शिवराज ने कहा कि बीजेपी के 106 विधायक सशरीर उपस्थित हैं और उन्होने राज्यपाल के सामने अपने विधायकों की परेड कराई है। शिवराज ने दावा किया कि बीजेपी के पास बहुमत का आंकड़ा है और अल्पमत में जा चुकी कांग्रेस को सरकार चलाने या किसी भी तरह के निर्णय लेने का संवैधानिक अधिकार नहीं है। इसीलिये अब बीजेपी ने फ्लोर टेस्ट की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews