शिवराज ने कहा- “डॉक्टरों पर हमला करने वालों के खिलाफ होगी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई”

शिवराज ने कहा- “डॉक्टरों पर हमला करने वालों के खिलाफ होगी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई”

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में डॉक्टर और पेरामेडिकल स्टाफ पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि ऐसे लोग मानवता के दुश्मन है। सीएम ने कहा कि ये हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगा और इनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत कार्रवाई कर इन्हें सख्त सज़ा दी जाएगी।

वहीं सीएम शिवराज ने कहा कि इंदौर में कार्रवाई करने में देर हुई है। उन्होने कहा कि 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद संभालते ही वो कोरोना के खिलाफ जंग में जुट गए हैं। सीएम ने कहा कि उन्होने जिला प्रशासन को भी बदला है और कोरोना से लड़ने के लिये हरसंभव कोशिश की जा रही है।

वहीं उन्होने इस दौरान अलग अलग स्थानों से प्रदेश में लौटने वाले मज़दूर और गरीब तबके के लोगों के लिये सारे जरूरी इंतजाम करने की बात कही। शिवराज ने कहा कि जो लोग प्रदेश में लौट चुके हैं उनके भोजन, आवास और दवा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। और कुछ मज़दूर जो अब भी अन्य प्रदेशों में फंसे हुए हैं उनके लिये वहां के सीएम से चर्चा कर उनके भोजन रहने की व्यवस्था की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews