कोरोना को लेकर शिवराज के सख्त तेवर, दो अधिकारियों को किया निलंबित

कोरोना को  लेकर शिवराज के सख्त तेवर, दो अधिकारियों को किया निलंबित

भोपाल

मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के मुख्यमंत्री (chief minister) शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने कोरोना (corona) को लेकर सख्त तेवर अपना लिए हैं।बुधवार को मंत्रालय में हुई कोरोना के संबंध में बैठक में शिवराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश में कोरोना से संबंधित एक एक मृत्यु की डिटेल एनालिसिस रिपोर्ट (detail analysis report) आवश्यक रूप से दें।

कोरोना की की समीक्षा में चौहान के साथ स्वास्थ्य मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा (dr.narottam mishra) और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस मौजूद थे । सीएम चौहान ने इस अवसर पर निर्देश दिए कि कोरोना पीड़ितों को सर्वश्रेष्ठ इलाज उपलब्ध कराकर कोरोना से होने वाली मौतो को कम किया जाए और अनावश्यक रूप से मरीजों को दूसरे जिले अथवा अस्पतालों में रेफर न किया जाए । चौहान ने हमीदिया अस्पताल से चिरायु अस्पताल रेफर किए गए दो मरीज, जिनकी मौत हो गई थी, के मामले में तुरंत जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सागर जिले की समीक्षा के दौरान कोरोना के बारे में अपडेट ना देने पर वहां के सीएमएचओ (cmho) को तुरंत निलंबित करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए। नीमच जिले की समीक्षा में पाया गया कि जावद में एक साथ कोरोना के मरीज बढ़े और वहां आवश्यक सावधानी नहीं बरती गई। इस पर एसडीएम जावद को तुरंत निलंबित कर दिया गया ।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मनरेगा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और मनरेगा में मशीनें लगाने वालों की मशीनें जप्त कर FIR करने के भी निर्देश दिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews