ट्रेन से सफर में जाने से पहले ध्यान दें-भोपाल मण्डल से गुजरने वाली कुछ गाड़ियां निरस्त

ट्रेन से सफर में जाने से पहले ध्यान दें-भोपाल मण्डल से गुजरने वाली कुछ गाड़ियां निरस्त

RAIL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता सुनिश्चित करने हेतु दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा–काजीपेट–बल्लरशाह खंड पर स्थित वंगरल–काजीपेट–हसनपर्ती रोड स्टेशनों के मध्य प्री–नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, इसी के चलते भोपाल मण्डल से गुजरने वाली कुछ गाड़ियां निरस्त कर दी गई है।

प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त
इस कार्य के चलते भोपाल मंडल (भोपाल एवं इटारसी) से गुजरने वाली, गाड़ी संख्या 05303 गोरखपुर–महबूबनगर विशेष गाड़ी 28 सितम्बर एवं 05 अक्टूबर 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 05304 महबूबनगर–गोरखपुर विशेष गाड़ी दिनांक 29 सितम्बर एवं 06 अक्टूबर 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

रेल्वे की यात्रियों से अपील 
यात्रियों से अनुरोध है कि वे असुविधा से बचने हेतु यात्रा से पहले अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews