कांग्रेस और भाजपा की जमीन हिलाने सपा-बसपा कर रही तैयारी

-SP-and-BSP-In-preparation-for-increasing-political-activity-in-MP

भोपाल। मप्र में लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हो चुका है। अब जल्द ही दोनों दल मप्र में चुनावी गतिविधियों को बढ़ाएंगे। इसके लिए मार्च के पहले या दूसरे हफ्ते में दोनों दलों के पदाधिकारी मप्र में संयुक्त रूप से चुनावी सभा को संबोधित कर सकते हैं। 

बसपा के मप्र प्रभारी रामजी गौतम ने बताया कि अभी बसपा उप्र में महात्मा ज्योतिराव फुले संकल्प यात्रा निकाल रही है। जिसका लखनऊ में 3 मार्च को समापन होना है। इसके बाद बसपा सुप्रीम को फोकस मप्र समेत अन्य राज्यों की ओर रहेगा। उन्होंने कहा कि बसपा इस बार पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी। गठबंधन के तहत 3 सीटों पर सपा और शेष 26 सीटों पर बसपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। गौतम ने बताया कि अभी प्रत्याशी चयन का फैसला नहीं हुआ है। इससे पहले बसपा सुप्रीमो मप्र में चुनावी सभाएं करेंगी। उन्होंने कहा कि मप्र के हालातों को देखते हुए चुनावी रणनीति बनेगी। जिसमें किसान, दलित, मजदूर, भ्रष्टाचार, महिला अपराध समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस एवं भाजपा की घेराबंदी की जाएगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews