SSC Grade Result : स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

SSC

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा (Stenographer Grade C and D Recruitment Exam) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। एसएससी ने इस संबंध में अपनी ऑफिशयल वेबसाइट ssc.nic.in पर 28 नवंबर (November) को ताजा नोटिस जारी कर सूचना दी है। विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं ।

दरअसल, कुछ अभ्यर्थियों ने स्किल टेस्ट रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत की थी, जिसकी जांच की गई थी और अब रिजल्ट में सुधार कर फिर से जारी किया गया है। जांच के बाद 28 और अभ्यर्थियों को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी की परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। परीक्षा 2018 के स्किल टेस्ट का आयोजन 18 मार्च 2020 को किया गया था।इसमें एसएससी ग्रेड सी परीक्षा के लिए 1158 अभ्यर्थी और स्टेनोग्राफर परीक्षा में कुल 2786 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसके साथ ही सफल घोषित होने वाले 4 अभ्यर्थियों को असफल भी माना गया है।

रिजल्ट ऐसे करें चेक
1- एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
2- आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3- एक पीडीएफ फाइल ओपन होगा. उस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें.
4- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के बाद अपना रोल नंबर इंटर कर सर्च करें।
5- अगर आपका चयन हुआ होगा तो आपका रोल नंबर दिखने लगेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews