मिगलानी सीएम के सलाहकार और भूपेन्द्र गुप्ता ओएसडी बने

state-government-order-for-m-osd-

भोपाल। मुख्यमंत्री सचिवालय में संविदा नियुक्ति का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को राज्य सरकार ने राजेन्द्र कुमार मिगलानी को मुख्यमंत्री के सलाहकार के पद पर पदस्थ किया गया है। मिगलानी लंबे समय से मुख्यमंत्री कमलनाथ से जुड़े हुए हैं और वे कमलनाथ के निजी स्टॉफ में पदस्थ हैं। इसी तरह प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे भूपेन्द्र गुप्ता को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। मिगलानी और गुप्ता की नियुक्ति संविदा आधार पर की गई । दोनों की संविदा नियुक्ति की सेवा शर्तें अलग से जारी की जाएगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews