एम्स भोपाल में प्रदेश की सबसे बड़ी लीच थेरेपी यूनिट और स्टीम बाथ शुरू

एम्स भोपाल में प्रदेश की सबसे बड़ी लीच थेरेपी यूनिट और स्टीम बाथ शुरू

BHOPAL AIIMS NEWS : एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह ने  एम्स के आयुष विभाग में प्रदेश की सबसे बड़ी लीच थेरेपी यूनिट और स्टीम बाथ (सर्वांग स्वेदन) थेरेपी इकाइयों का उद्घाटन किया। यह पारंपरिक आयुष उपचारों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ एकीकृत करने में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो रोगियों को उपचार विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करेगा।

पंचकर्म हेतु स्टीम बाथ (सर्वांग स्वेदन)थेरेपी यूनिट भी शुरू
राज्य में अपनी तरह की पहली लीच थेरेपी यूनिट,विभिन्न बीमारियों जैसे कि नॉन-हीलिंग अल्सर, वैरिकोज वेन्स, सोरायसिस, गठिया सहित नसों के अन्य विकारों के उपचार में चिकित्सीय लाभउपलब्ध कराएगी। इसी कड़ी में पंचकर्म हेतु स्टीम बाथ (सर्वांग स्वेदन)थेरेपी यूनिट भी शुरू की गई हैं, जो रोगियों को पारंपरिक भाप स्नान की सुविधा प्रदान करेगा । इसका उद्देश्य अनेक लाइलाज बीमारियों के उपचार के साथ साथ, शरीर शोधन और कायाकल्प को बढ़ावा देना है।

रोगियों के कल्याण के लिए समग्र दृष्टिकोण
कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह ने आयुष चिकित्सा पद्धतियों को मुख्यधारा की स्वास्थ्य देखभाल में एकीकृत करने तथा रोगियों को कल्याण के लिए समग्र दृष्टिकोण प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने उन संभावित लाभों के बारे में विचार व्यक्त किया जो ये उपचार मौजूदा चिकित्सा उपचारों के पूरक के रूप में रोगियों को प्रदान कर सकते हैं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews