एग्जाम से पहले दसवीं कक्षा की छात्रा ने दी जान, तनाव में होने की आशंका

student-commit-suicide-in-depression-before-exam

भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार को उसका पेपर था। संभवत: परीक्षा के तनाव में उसने खुदकुशी की है। अस्पताल से थाना अशोका गार्डन में सूचना दे दी गई है। पुलिस मर्ग कायम कर रही है। जिसके बाद में जांच शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार अशोक बिहार कॉलोनी में हबीब खान रहते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी महक खान निजी स्कूल से दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसने घर में स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने यह कदम क्यों उठाया सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि मंगलवार को उसका पेपर होने की बात सामने आई है। पूर्व में हुए एग्जाम बिगडऩे को लेकर भी वह तनाव में रहती थी। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना स्थल की फिलहाल तलाशी नहीं ली गई है। तलाशी में सुसाइड नोट मिलने की उ मीद है। सूसाइड नोट और परिजनों के बयानों के बाद ही खुदकुशी के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews