सुरेश पचौरी ने सीएम को लिखा पत्र, वैक्सीनेशन के लिए आयु बंधन समाप्त करने की मांग

congress-leader-suresh-pachori-claim--Number-of-Congress-seats-will-increase-in-the-state

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होने लिखा है कि मध्यप्रदेश सरकार मानवधर्म का पालन करे। उन्होने लिखा है कि कोरोना संक्रमण महामारी का रूप ले चुका है और इसे लेकर केंद्र और राज्य सरकार की लापरवाही सामने आई है।

सोनिया गांधी की मांग- वैक्सीनेशन के लिए 45 से आयु घटाकर 25 साल करें सरकार

सुरेश पचौरी ने अपने पत्र में लिखा है कि कोरोना के संकटकाल में भी केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता इससे निपटने की नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल और दमोह के चुनाव रही है। उन्होने लिखा है कि पहले भी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत सरकार को आगाह किया था कि समय रहते ठोस कदम उठाए जाए। उन्होने लिखा है कि अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं है, रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कमी है और सरकार ऐसे में चुनाव करवा रही है।

सीएम को लिखे पत्र में सुरेश पचौरी ने मांग की है कि कोरोना पर काबू पाने के लिये वैक्सीन लगाने में आयु का बंधन समाप्त किया जाए। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट बिना देरी किये हुए मिले। मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन, रेमडेसिवीर और वेंटिलेटर उपलब्ध हो। उन्हें तत्काल समुचित चिकित्सा सुविधा मिले। उन्होने मांग की कि कोरोनान एप पर अस्पतालों में उपलब्ध बेड, ऑक्सीजन, रेमडेसिवीर व अन्य चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध हो। सरकार द्वारा कोरोना इलाज की जानकारी हेतु जो फोन नंबर जारी किए जा रहे हैं, वहां कॉल रिसीव की जाए। होम आइसोलेशन में मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधा मिले साथ ही कोविड सेंटर बनाने के लिए उपयुक्त भवनों का टेकओवर किया जाए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews