PM Meeting : मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा बयान- मप्र में कोई लॉकडाउन नही होगा

Shivraj Cabinet

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश के कई राज्यों में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर के बाद आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 92 लाख के पार हो गई है वही मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 2 लाख के करीब केस पहुंच गए है।इसी के चलते आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) भी शामिल हुए थे, बैठक के बाद शिवराज ने बयान जारी कर कहा है कि मध्यप्रदेश में दोबारा कोई लॉकडाउन (Lockdown) नहीं होगा।

सीएम शिवराज ने बताया कि आज  प्रधानमंत्री मोदी जी ने सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की, यह प्रसन्नता और गर्व का विषय है। हमारे वैज्ञानिक, प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में लगातार यह प्रयास कर रहे हैं कि कोरोना महामारी में से निपटने में जल्दी से वैक्सीन आ जाए और बहुत जल्दी वैक्सीन आने की संभावना है, ह्यूमन ट्रायल (Human trial) भी शुरू हो गए हैं

आज बैठक में हमने यह विचार किया कि वैक्सिन आने पर टीकाकरण का काम कैसे किया जाए, उसकी हमने व्यवस्थाएं बनाई है, मध्यप्रदेश भी पूरी तैयारी कर रहा है। कोल्ड चैन और उसके साथ साथ टीकाकरण के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं, प्रशिक्षण इसकी तैयारी हमने कर ली है. एक राज्य स्तरीय समिति भी मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई है । जिले में हम टास्क फोर्स बना रहे हैं, ब्लॉक में भी टास्क फोर्स बनाई जाएगी। प्रशिक्षण देने का काम भी लगातार चल रहा है, ताकि वैक्सीन आते ही हम जनता को वह वैक्सीन लगा सके। टीकाकरण का काम कर सकें

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भी और मैं भी अपनी जनता से निवेदन करना चाहता हूं, अभी तो वैक्सीन आई नहीं है, लेकिन काम चल रहा है जल्दी ही वैक्सीन (Vaccine )आएगी, लेकिन वैक्सिंग भी आ जाए तो हम को ढिलाई बिल्कुल नहीं रखनी है क्योंकि कोरोना से बचने का सशक्त माध्यम मास्क लगाना है, इसलिए मास्क (Mask) लगाए रखें दूरी बनाए रखें। वही उन्होंने साफ कर दिया कि मध्यप्रदेश में कोई लॉकडाउन (Lockdown) नहीं होगा।सभी समाज सेवी स्वयंसेवी संगठनों से अपील करता हूं, स्वयं भी मास्क लगाएं और किसी ने मास्क नहीं लगाया है तो उनको सझाइश दें, मैं भी समझाइश देने का काम करता हूँ

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews