यह विधायक बनेंगे शिवराज के मंत्रिमंडल में मंत्री

यह विधायक बनेंगे शिवराज के मंत्रिमंडल में मंत्री

भोपाल

शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) का बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल गठन (cabinet) मंगलवार दोपहर 12:00 बजे होने जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते पूर्ण सावधानी के साथ होने वाले इस संक्षिप्त समारोह में पांच मंत्रियों (ministers) को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें नरोत्तम मिश्रा, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, कमल पटेल और मीना सिंह शामिल है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया (scindia) के लाख प्रयासों के बावजूद सिंधिया गुट से अभी केवल दो लोगों को मंत्री बनाया जा रहा है । सूत्रों की मानें तो सिंधिया ने अपने समर्थक पूर्व विधायकों को यह आश्वस्त किया है कि आने वाले समय में मंत्रिमंडल के विस्तार के समय उन सब को भी मंत्री बनाया जाएगा। शिवराज मंत्रिमंडल कोरोना को देखते हुए बनाया जा रहा है और फिलहाल इसका पूरा ध्यान कोरोना संक्रमण से निपटने पर ही होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews