Bhopal News: बैरागढ़ में बैखौफ हुए चोर, सूने घर को बनाया निशाना

Bhopal News: बैरागढ़ में बैखौफ हुए चोर, सूने घर को बनाया निशाना

Bhopal News : राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में इन दिनों ऐसे चोर सक्रिय है जो उन घरों को अपना निशाना बना रहे हैं, जिनमें कई दिनों तक ताला लगा रहता है। जिनमें आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दिया जा सकता है। इसकी खबर पड़ोसियों को भी नही लगती है। जिसका एक ताजा मामला कांजी हाउस सैनिक कालोनी से सामने आई है, जहां रहने वाले आरके पिल्लई के घर को चोरों ने अपनी निशाना बनाया जो अपने पूरे परिवार के साथ अक्टूबर में केरल गए थे। जब वो लोग वापस लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा पाया, जिसे देखकर सभी दंग रह गए।

चोरों की तलाश शुरू

मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने सुने मकान में खिड़की तोड़कर प्रवेश किया और पूरे घर को तितर-बितर कर कीमती सामान व घरेलू सामान पर हाथ साफ कर गायब हो गए। मामले में पुलिस ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। जिसमें मोबाइल, चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी हुआ है। फिलहाल, पुलिस चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

रवि कुमार, भोपाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews