गुरूवार को CM Shivraj का ये महत्वपूर्ण कार्यक्रम, कई लोग होंगे लाभान्वित

गुरूवार को CM Shivraj का ये महत्वपूर्ण कार्यक्रम, कई लोग होंगे लाभान्वित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जन-कल्याण और सुराज अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को मिंटो हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम जनसेवा और मोबाइल गवर्नेंस सेवाओं का विस्तार करेंगे। साथ ही अन्न उत्सव के पात्र हितग्राहियों को राशन वितरित करेंगे। वे “मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना” के बाल हितग्राहियों को राशि का वितरण करेंगे। इस योजना में भोपाल, सीहोर और रायसेन के चार बाल हितग्राहियों को मंच पर स्वीकृति-पत्र देंगे और 16 बच्चों से भेंट करेंगे। कार्यक्रम में 282 नये पात्र बाल हितग्राहियों को 14 लाख 10 हजार रूपये उनके खाते में अंतरित करेंगे। अब तक प्रदेश में मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना में 1360 अनाथ बच्चों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना में कोविड महामारी से राज्य शासन के नियोजन में कार्यरत मृत शासकीय कर्मचारियों के आश्रित परिवार के सदस्यों को नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे।

महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव बने मप्र हाईकोर्ट के जज, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

सीएम शिवराज ने सीएम जनसेवा और मोबाइल गवर्नेंस सेवाओं के विस्तार को सुशासन के लिये महत्वपूर्ण माना है। मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जहाँ प्रदेश के नागरिकों की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए दैनंदिन की उपयोगी सेवाएँ सुगम और सरलता से उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से लोक सेवा गारंटी अधिनियम लागू किया गया है। इस अधिनियम में चिन्हित सेवाएँ प्रदेश की जनता को समय-सीमा में उपलब्ध कराये जाने की गारंटी दी गई है। सुशासन और नागरिक अधिकारों को सशक्त बनाये जाने की दिशा में यह एक अभिनव प्रयास है। सुशासन की यह देश में अपने स्वरूप की प्रथम ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल है। राज्य सरकार की जन-प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews