दौंड-मनमाड खंड में काम के चलते मध्यप्रदेश से चलने वाली ट्रेनें निरस्त कुछ के बदले मार्ग

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें।
i

RAIL NEWS : मध्य रेलवे के पुणे मंडल के दौंड-मनमाड खंड में पूणतांबा-कन्हेगाँव स्टेशन पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों को निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है-

निरस्त गाड़ियाँ:
1. गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – पुणे स्पेशल दिनांक 19.06.2024 एवं 26.06.2024 को निरस्त रहेगी
2. गाड़ी संख्या 01921 पुणे – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल दिनांक 20.06.2024 एवं 27.06.2024 को निरस्त रहेगी
3. गाड़ी संख्या 02132 जबलपुर-पुणे स्पेशल दिनांक 23.06.2024 को निरस्त रहेगी
4. गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर स्पेशल दिनांक 24.06.2024 को निरस्त रहेगी

मार्ग परिवर्तित गाड़ियाँ:
1. गाड़ी संख्या 11078, जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस झेलम एक्सप्रेस,दिनांक 27.06.2024 एवं 28.06.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया मनमाड-इगतपुरी-कल्याण-पनवेल-पुणे के रास्ते गंतव्य को जाएगी
2. गाड़ी संख्या 12780, निजामुद्दीन-वास्को-डी-गामा गोवा एक्सप्रेस दिनांक 28.06.2024 एवं 29.06.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया मनमाड-इगतपुरी-कल्याण-पनवेल-पुणे के रास्ते गंतव्य को जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews