Transfer : राज्य शासन ने इंजीनियर्स के तबादले किये, लोक निर्माण विभाग ने पद स्थापना आदेश जारी किये

मंत्रालय वल्लभ भवन से जारी आदेश के तहत लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर्स के तबादला किये गए हैं, ये तबादले प्रशासनिक और स्थानीय व्यवस्था के तहत किये गए हैं । 
Transfer

Transfer

मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है, आज तबादला आदेश जारी होने की अंतिम तारीख है ये दो बार बढ़ाई जा चुकी है और आज 17 जून इसकी अंतिम तारीख है, इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग ने इंजीनियर्स के तबादला आदेश जारी किये हैं।

पीडब्ल्यूडी ने तीन इंजीनियर्स के तबादला आदेश जारी किये हैं ये तीनों इंजीनियर सिविल के हैं इनमें एक सहायक यंत्री यानि असिस्टेंट इंजीनियर है जबकि दो उप यंत्री यानि सब इंजीनियर हैं जिनकी एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है।

तीन इंजीनियर्स के ट्रांसफर 

राज्य शासन की तबादला सूची में जिनके नाम हैं उसमें एसडीओ उप संभाग नीमच में पदस्थ सहायक यंत्री पंकज  खराड़ी को कार्यालय मुख्य अभियंता रीवा में पदस्थ किया है, इसी तरह सिंगरौली के उप संभाग बैढन में पदस्थ प्रभारी एसडीओ उप यंत्री जवाहरलाल सिंह को उप संभाग देवसर में पदस्थ किया है।

तबादले प्रशासनिक और स्थानीय व्यवस्था के तहत 

राज्य शासन ने कार्यपालन यंत्री सिंगरौली के कार्यालय में पदस्थ उप यंत्री महेश प्रसाद साहू को प्रभारी एसडीओ उप संभाग बैढन जिला सिंगरौली  बनाकर भेजा है, इस आदेश में सहायक यंत्री का तबादला प्रशानिक व्यवस्था के तहत किया गया हैजबकि उपयंत्रियों के तब्दला स्थानीय व्यवस्था के तहत किये गए हैं।

मंत्रालय का Transfer Order

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews