Transfer : एमपी परिवहन विभाग में तबादले, राज्य शासन ने जारी किये पदस्थापना आदेश, देखें लिस्ट

राज्य शासन ने आज परिवहन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, इसमें 9 अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया है और 7 दिन मेंने जगह ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं
Transfer

Transfer

Transfer News : मध्य प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है, आज एक बार शासन ने अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, शासन ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों, जिला परिवहन अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर कर भेजा है।

तबादला सूची में 9 अधिकारियों के नाम 

वल्लभ भवन से जारी परिवहन विभाग की तबादला सूची में कुल 9 अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से दूसरे जिले में पदस्थ करने के आदेश हैं।

7 दिनों में नई जगह ज्वाइन करना होगा 

परिवहन विभाग की सूची के तहत ये सभी ट्रांसफर  प्रशासकीय दृष्टि से किये जा रहे हैं। इसलिए स्थानांतरित किये गए  अधिकारी 07 दिन में अनिवार्य रूप से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews