Transfer News : एमपी सरकार ने IPS अधिकारियों के तबादले किये, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

राज्य शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये है, गृह विभाग ने अधिकारियों को नई पदस्थापना वाले स्थान पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं
ips transfer 2025

Transfer News : मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है, शासन प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर लगातार जारी कर रही है, इसी क्रम में गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये है।

तीन IPS अधिकारियों के तबादले  

गृह विभाग ने आदेश जारी कर तीन पुलिस अधिकारियों को एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया है शासन ने अधिकारियों की नई पद स्थापना के आदेश जारी किये हैं ।

इन तीन पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी 

गृह विभाग के आदेश में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर ग्रामीण में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रकाश चन्द्र परिहार को मुख्यालय नगरीय पुलिस इंदौर में पुलिस उपायुक्त पदस्थ किया है, छिंदवाड़ा में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सेनानी 36 वीं वाहिनी भारतीय रिजर्व बटालियन एसएएफ बालाघाट , पुलिस मुख्यालय भोपाल विशेष शाखा में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा को पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर में पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews