
Transfer News
मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला (IAS Transfer) आदेश जारी किये हैं, ट्रांसफर सूची में 3 अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एक जगह से हटाकर दूसरी जगह पदस्थ किया गया है।
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज बुधवार 21 अक्टूबर को एक तबादला सूची जारी की है इसमें IAS अक्षय कुमार तेम्रवाल, IAS अभिषेक सराफ और IAS सुमित कुमार पाण्डेय का तबादला किया है।
इन अधिकारियों के तबादले
- शासन ने नगर निगम भोपाल में पदस्थ अपर आयुक्त अक्षय कुमार तेम्रवाल को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्य प्रदेश भोपाल में बतौर अपर आयुक्त पदस्थ किया है।
- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्य प्रदेश भोपाल में पदस्थ अपर आयुक्त अभिषेक सराफ को अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल पदस्थ किया है।
- अपर कलेक्टर भोपाल सुमित कुमार पाण्डेय को शासन ने CEO स्मार्ट सिटी भोपाल एवं अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल (अतिरिक्त प्रभार ) पदस्थ किया है
MP GAD का तबादला आदेश

लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

