
IPS Transfer 2026
तमिलनाडु पुलिस विभाग में हलचल देखने को मिली है। सीएम सी. विजय जोसेफ की सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया है। पुलिस महानिरीक्षक समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने 21 अक्टूबर को जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
आईपीएस अधिकारी संतोष कुमार पुलिस महानिरीक्षक नागरिक आपूर्ति सीआईडी चेन्नई पद पर नियुक्त किया गया। इससे पहले वह पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराध शाखा चेन्नई पद पर कार्यरत थे। इस पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी रूपेश कुमार मीणा का भी तबादला किया गया है।
तिरुचिरापल्ली के पुलिस कमिश्नर बदले गए
आईपीएस अधिकारी रूपेश कुमार मीणा को तिरुचिरापल्ली शहर के पुलिस आयुक्त/पुलिस महानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिरुचिरापल्ली शहर के पुलिस आयुक्त/पुलिस महानिरीक्षक पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी एन कामिनी को आईपीएस अधिकारी टीएमटी ए राधिका के स्थान पर पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन, पुलिस महानिदेशक कार्यालय/पुलिस बल प्रमुख चेन्नई पद पर नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु सरकार ने आईपीएस अधिकारी को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया है।

9 अक्टूबर को भी हुआ था आईपीएस अफसरों का तबादला
राज्य सरकार ने 9 अक्टूबर को दो आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया था। थिरु प्रेम आनंद सिंह सिन्हा, एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस/पुलिस आयुक्त तंबाराम कमिश्नरेट को एडिशनल डायरेक्टर ऑफ़ पुलिस /डायरेक्टर जनरल विजिलेंस एंटी करप्शन पद पर नियुक्त किया गया था। डॉ अमलराज को एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस/पुलिस तंबाराम पुलिस कमिश्नरेट पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

