Transfer News : राज्य शासन ने PWD इंजीनियर्स के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने उप यंत्री और सहायक यंत्रियों के तबादला आदेश जारी किये हैं तीन अलग अलग सूची में कुल 34 इंजीनियर्स के नाम शामिल हैं।
Transfer

Transfer

मध्य प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग में पदस्थ इंजीनियर्स के तबादला (PWD engineers transfer) आदेश जारी किये हैं, विभाग ने सोमवार देर शाम अलग अलग तबादला सूची जारी की है।

लोक निर्माण विभाग ने विभिन्न जिलों में पदस्थ उप यंत्रियों और सहायक यंत्रियों के तबादले किये हैं, जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है वे सिविल, विद्युत/ यांत्रिकी विभागों में पदस्थ हैं, शासन ने कुछ अधिकारियों को  ट्रांसफर के साथ उच्च प्रभार भी सौंपा है।

PWD ने 34 इंजीनियर्स के Transfer किये 

मंत्रालय द्वारा तीन अलग अलग आदेश जारी किये गए हैं, एक सूची में 4 अधिकारियों के नाम है जिसमें दो सहायक यंत्री और दो उपयंत्री के नाम शामिल हैं, दूसरी सूची में 14 अधिकारियों के नाम शामिल हैं ये सभी सहायक यंत्री है और तीसरी सूची में 16 अधिकारियों के नाम हैं जो उप यंत्री स्तर के अधिकारी हैं।

MP PWD की ट्रांसफर लिस्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews