Hindi News

Transfer News : मप्र गृह विभाग ने IPS अधिकारियों के तबादले किये, नई पदस्थापना आदेश जारी

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग ने 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं इस सूची में एक डीआईजी और 4 पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी हैं।

मध्य प्रदेश में पदस्थ IPS अधिकारियों को गृह विभाग ने एक जगह से दूसरी जगह भेजा है, तबादला सूची में भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एसएएफ में पदस्थ किया गया है।

5 IPS अधिकारियों के तबादले 

राज्य शासन द्वारा जारी तबादला आदेश में जिन पांच आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं उनमें डीआईजी असित यादव, एसपी सूरज कुमार वर्मा, एसपी अनुराग सुजानिया, एसपी राजेश रघुवंशी और एसपी मयूर खंडेलवाल का नाम  शामिल है।

अधिकारियों को उसी जिले में SAF में पदस्थ किया 

  • गृह विभाग ने डीआईजी ग्वालियर रेंज असित यादव को रेंज से हटाकर डीआईजी एसएएफ ग्वालियर बनाया है।
  • एसपी भिंड सूरज कुमार वर्मा को जिले से हटाकर कमान्डेंट 17वीं वाहिनी एसएएफ भिंड बनाया है।
  • एसपी सागर अनुराग सुजानिया को जिले से हटाकर कमान्डेंट 10वीं वाहिनी एसएएफ सागर बनाया है।
  • एसपी मंडला राजेश रघुवंशी की जिले से हटाकर कमान्डेंट 35वीं वाहिनी एसएएफ मंडला बनाया है।
  • एसपी दतिया मयूर खंडेलवाल को जिले से हटाकर कमान्डेंट 29वी वाहिनी एसएएफ दतिया बनाया है।

गृह विभाग का तबादला आदेश         

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews