तमिलनाडु पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सरकार ने 56 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया है। DCP, एसपी, डीआईजी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 15 जून को गृह विभाग ने जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।
ग्रेटर चेन्नई पुलिस मुख्यालय के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) पद पर ई. एस उमा को नियुक्त किया गया है। साइबर क्राईम सेल ग्रेटर चेन्नई पुलिस की डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) पुलिस पद की जिम्मेदारी डॉ के.एस बल्ला को दी गई है। उच्च न्यायालय सुरक्षा ग्रेटर चेन्नई पुलिस के पुलिस उपायुक्त पद पर एस. सेल्वराज को तैनात किया गया है।
इन जिलों के एसपी बदले गए
सलेम जिले का नया एस कुथालिंगम को नियुक्त किया गया है। जो पहले टी. नगर ग्रेटर चेन्नई पुलिस के पुलिस उपायुक्त पद पर कार्यरत थे। वही तिरुवन्नामलाई के एसपी पद की जिम्मेदारी ए.सी कार्तिकेयन को सौंपी गई है। कुड्डालोर जिले के एसपी पद पर विवेकानंद शुक्ला को नियुक्त किया गया है। वी.वी सई प्रणीत को तिरुवनलूर जिले का एसपी बनाया गया है। डिंडीगुल एसपी पद पर एस जयकुमार को नियुक्त किया गया है। विल्लुपुरम जिले के एसपी पद एस माधिवनन और विरुधुनगर और पद पर गौतम गोयल को नियुक्त किया गया है।
धर्मपुरी एसपी पद पर ए.के अरुण कबीलन और कृष्णागिरी एसपी पद पर जीएस अनीता को भेजा गया है। नमक्कल एसपी पद पर यादव गिरीश अशोक, मदुरई एसपी पद पर एन देवनाथन, नागपट्टनम एसपी पद पर केलकर सुब्रमण्यम बालचंद, थेणी जिले के एसपी पद पर कांभम सैमुअल प्रवीण और तिरुनेलवेली एसपी पद पर विशेष बालसुब्रह्मण्य शास्त्री को नियुक्त किया गया है। अरियालूर एस पद पर एस सेल्वाकुमार को नियुक्त किया गया है। माईलथुराई जिले के एसपी पद पर डॉ भूकिया स्नेहा प्रिया और तिरुप्पुर एसपी पद पर सृष्टि सिंह को तैनात किया गया है।
इन आईपीएस अफसरों को भी मिला नया पदभार
समय सिंह मीणा को डीसीपी पुलियानथोपे ग्रेटर चेन्नई पुलिस पद पर पुलिस पद पर नियुक्त किया गया है। तंबाराम पुलिस कमिश्नरेट ट्रैफिक डीसीपी पद पर डॉ के. प्रभाकर को नियुक्त किया गया है। साइबर क्राइम डिवीजन एसपी एक पद पर एस सेल्वानागारथिनम को नियुक्त किया गया है। एसपी मेट्रो जोन सीबी सीआईडी चेन्नई पद की जिम्मेदारी जी. जवाहर को दी गई है। टी. नगर ग्रेटर चेन्नई पुलिस के डीसीपी पद पर पी. कुमार को नियुक्त किया गया है। मदुरई सिटी नॉर्थ के डीसीपी पद की जिम्मेदारी ई कार्तिकेय को दी गई है। तमिलनाडु आईपीएस तबादला सूची नीचे दी गई है-
1 (5)





