Transfer News : पुलिस मुख्यालय ने रक्षित निरीक्षकों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने यातायात जिले, नगरीय पुलिस और पीटीएस में पदस्थ 11 रक्षित निरीक्षकों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए उनका ट्रांसफर किया है।
transfer 2026

transfer

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने रक्षित निरीक्षकों के तबादले किये हैं, लिस्ट में कुल 11 अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है।

पुलिस मुख्यालय ने अपने आदेश में निर्देश दिए हैं कि ट्रांसफर किये गए सभी अधिकारियों को तबादला नीति 2026 के नियमों के अनुसार निश्चित समय सीमा में कार्यमुक्त किया जाए यदि इनमें से कोई अधिकारी निलंबन में हिया तो उसे कार्यमुक्त ना किया जाकर मुख्यालय को सूचित किया जाए।

11 रक्षित निरीक्षकों के तबादले  

  • रक्षित निरीक्षक सोनाली वास्केल (मौर्य) को यातायात जिला बड़वानी से यातायात जिला इंदौर पदस्थ किया है।
  • रक्षित निरीक्षक स्मृति लता दोहरे को यातायात जिला ग्वालियर से यातायात जिला शिवपुरी पदस्थ किया है।
  • रक्षित निरीक्षक ज्योति उपाध्याय को यातायात जिला बालाघाट से यातायात जिला छिंदवाड़ा पदस्थ किया है। 
  • रक्षित निरीक्षक हिरदय सिंह कुशराम को यातायात जिला भोपाल से यातायात जिला विदिशा पदस्थ किया है। 
  • रक्षित निरीक्षक हेमंत पाटीदार को पीटीएस इंदौर से यातायात जिला रतलाम पदस्थ किया है।
  • रक्षित निरीक्षक नीरज शर्मा को यातायात जिला निवाड़ी से यातायात जिला ग्वालियर पदस्थ किया है।
  • रक्षित निरीक्षक सोनू बडगुर्जर को यातायात इंदौर ग्रामीण से यातायात जिला मंदसौर पदस्थ किया है। 
  • रक्षित निरीक्षक अनिरुद्ध मीणा को यातायात जिला भोपाल नगरीय से रक्षित निरीक्षक जिला शहडोल पदस्थ किया है। 
  • रक्षित निरीक्षक मयंक भैन्या को रक्षित निरीक्षक जिला शहडोल से यातायात जिला ग्वालियर पदस्थ किया है। 
  • रक्षित निरीक्षक राधावल्लभ गुर्जर को यातायात जिला ग्वालियर से यातायात जिला बैतूल पदस्थ किया है।
  • रक्षित निरीक्षक सुदर्शन खरे को यातायात भोपाल नगरीय से यातायात जिला उज्जैन पदस्थ किया है ।  

पुलिस मुख्यालय भोपाल का ट्रांसफर आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews