मध्य प्रदेश में तबादलों पर आज 17 जून के बाद तबादले नहीं हो सकेंगे, राज्य शासन ने सभी विभागों को आज तक ही टाइम लाइन दी थी, इसी क्रम में सभी विभागों की तबादला सूची जारी हो रही है, प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने डॉक्टर्स के तबादलों की लिस्ट जारी की है।
संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ने चिकित्सा विशेषज्ञों के तबादला आदेश जारी किये हैं। इस ट्रांसफर लिस्ट में 33 मेडिकल स्पेशलिस्ट के नाम हैं जिन्हें एक जिले के अस्पताल से दूसरे जिले के अस्पताल में पदस्थ किया है।
ये भी पढ़ें
1भोपाल में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, कोलार रोड पुलिस ने 25 घरेलू सिलेंडर पकड़े
2पश्चिम मध्य रेलवे में LPG संकट की खबरों पर IRCTC का बड़ा बयान, 25 क्लस्टर किचन में इंडक्शन और रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक तैयारी
3भोपाल में फिटनेस का महाउत्सव, टीटी नगर स्टेडियम में 14-15 मार्च को लगेगा फिट इंडिया कार्निवाल
4मध्य प्रदेश में 27 साल से नौकरी कर रहे शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य, डेढ़ लाख शिक्षकों ने भोपाल में किया प्रदर्शन
इन विशेषज्ञ डॉक्टर्स को एक जिले से दूसरी जिले में पदस्थ किया
जिन डॉक्टर्स के तबादले किये गए हैं उनमें मेडिसिन स्पेशलिस्ट, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ, क्षय रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ और पैथोलोजी विशेषज्ञ के नाम शामिल हैं।