सीधी हादसा : बस ड्राइवर की लापरवाही से गंवाई 54 जान, ऐसे सामने आया पूरा सच

sidhi hadsa

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी (Sidhi) में हुआ भीषण बस हादसा (bus accident) विचलित कर देने वाला था। 16 फरवरी को हुए इस सीधी हादसे की अब तक हुई जांच पड़ताल में पाया गया था कि छुहिया घाटी में जाम होने की वजह से ड्राइवर ने रुट चेंज किया था, बस में स्टूडेंट्स थे जिनको परीक्षा के लिए देरी हो रही थी इसलिए ड्राइवर ने बस तेज़ रफ़्तार में कर दी। नहर किनारे सकरी सड़क के चलते यह हादसा हुआ। लेकिन आपको बता दें घटना की वजह ये नही है, ये सभी बातें काल्पनिक हैं।

यह भी पढ़े… MP Weather Update : मप्र में फिर करवट लेगा मौसम, छाएंगे बादल, यहां बारिश के आसार

घटना की मुख्य वजह बस हादसे के चश्मदीद रामपुर निवासी सुरेश गुप्ता से बातचीत के दौरान सामने आई।सुरेंद्र ने बताया कि यह यह बस हादसा बस चालक (bus driver) की लापरवाही की वजह से हुआ। ड्राइवर एक हाथ से फोन पर बात कर रहा था और दूसरे हाथ से स्टीयरिंग सम्भाल रहा था। बस के नहर किनारे पहुचने पर अचानक एक स्पीड ब्रेकर नज़र आया। बस के ओवरलोड होने की वजह से ब्रेकर पर बस तेजी से उछली और स्टीयरिंग पर हाथ न होने के कारण ड्राइवर बस को संभाल नही पाया।

बेकाबू बस को ड्राइवर ने हड़बड़ी में नहर के दूसरे तरफ मोड़ने का प्रयास किया परन्तु ओवरलोड होने की वजह से बस एक तरफ झुकती गयी और नहर में जा गिरी। हालांकि इस भीषण बस हादसे के बाद कई सवालों के जवाब अभी तक नही मिल पाए हैं। एडीएम द्वारा गठित कमेटी( committee) इस मामले की जांच- पड़ताल में लगी हुई है। साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews