Hindi News

MP में रिटायर्ड IAS की बहू को JCB से कुचलने की कोशिश! सामने आया वीडियो

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP में रिटायर्ड IAS की बहू को JCB से कुचलने की कोशिश! सामने आया वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शुक्रवार को भोपाल में 2 रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों (retired ias officers) के बीच हुई लड़ाई के बाद तोड़फोड़ का वीडियो (Video) सामने आया है। इस वीडियो मे साफ दिख रहा है कि किस तरह से रिटायर्ड आईएएस सभाजीत यादव के फार्म हाउस पर तोड़फोड़ की जा रही है।इतना ही नहीं यह तोड़फोड़ निजी जेसीबी मशीन कर रही है और वहां पुलिस (Bhopal Police) बल भी मौजूद है। जबकि अतिक्रमण हटाने की जवाबदेही केवल और केवल नगर निगम या प्रशासन की होती है।

यह भी पढ़े.. Petrol Diesel Price: महंगाई की मार, MP में पेट्रोल 118 रु पार, डीजल भी हुआ मंहगा

इसके अलावा इस वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जब सभाजीत यादव की बहू ऐश्वर्या यादव इस अतिक्रमण कार्यवाही का विरोध करती हैं तो कैसे जेसीबी मशीन उन पर ही आक्रमण कर देती है। सभाजीत यादव का आरोप है कि सेवानिवृत्त आईएएस बीआर नायडू के इशारे पर यह कार्रवाई की गई।

ये है पूरा मामला

दरअसल, भोपाल के सूरज नगर में दो रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर बीआर नायडू और अभिजीत सिंह यादव के बीच में फार्म हाउस को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। नायडू की पुत्री IPS ऑफिसर निवेदिता नायडू और उनके दामाद IPS ऑफिसर रजत सकलेचा ने पूर्व रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर सभाजीत सिंह यादव की बहू मिसेस ऐश्वर्या यादव को धमकाने की कोशिश की।

यह भी पढ़े.. MP News : नायब तहसीलदारों की फिर नवीन पदस्थापना, जानें किसको कहां भेजा

इस मामले में यादव की पत्नी शोभना यादव ने गुरुवार को रातीबड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि एक जेसीबी मशीन चालक ने नायडू और परिवार के सदस्यों के इशारे पर (अपनी बहू को) मारने का प्रयास किया।शोभना ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की और अपने व परिवार को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की।

पुलिस कर रही मामले की जांच

वही सभाजीत सिंह की बहू का कहना है कि पूर्व रिटायर्ड IAS ऑफिसर नायडू की बेटा आईपीएस ऑफिसर है और उनके बेटी IPS ऑफिसर है,  राजा जी द्वारा उनके ऊपर पिछले 9 महीने में बहुत ज्यादा मेंटली मानसिक दबाव बनाकर और पुलिस को भेजकर प्रेशर में उनके ऊपर हमला कराने की कोशिश की गई, इसको कैमरे में कैद किया गया है।इस मामले में अभी निवेदिता या उनकी फैमिली की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews