उमा भारती का ट्वीट, “वोट बीजेपी को देना लेकिन पहले यह वचन ले लेना”

Uma Bharti

Uma Bharti Tweet : जन आशीर्वाद यात्रा में की गई उपेक्षा से नाराज पूर्व सीएम उमा भारती के सुर एक बार फिर मुखर हो गए हैं। रविवार को उन्होंने एक के बाद एक कर कई ट्वीट किए जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने बीजेपी के लिए कई गाइड लाईने जारी कर दी। इसके पहले भी उन्होनें यात्रा का निमंत्रण न मिलने पर नाराजगी जतायी थी।

मध्य प्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसी के साथ शुरू हो गया है राजनीतिक दलों में नेताओं के रूठने और मनाने का दौर। एक समय मध्य प्रदेश की राजनीति में अपना अहम स्थान रखने वाली मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती जन आशीर्वाद यात्रा का निमंत्रण न मिलने से नाराज हैं। उनकी नाराजगी रविवार को ट्वीट के माध्यम से व्यक्त हो गई।

उमा भारती का ट्वीट

एक के बाद एक ट्वीट कर उमा भारती ने कहा, “आज से भाजपा का चुनाव अभियान शुरू हो गया है। इसलिए जनता को यह तय कर लेना होगा कि वोट भाजपा को देकर फिर से बीजेपी सरकार ही बनाएंगे। इसके लिए मैं फिर से मेहनत करूँगी। मैं प्रदेश की जनता से अपील करती हूं कि वोट भाजपा को ही दें। साथ ही हर उम्मीदवार से यह वचन भी लें कि वो अपने परिवार व बच्चों का इलाज और पढ़ाई-लिखाई सरकारी अस्पताल एंव स्कूल में ही कराएंगे। आगे उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता और नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाइडलाइन का पालन करते हुए फ़िज़ूल खर्ची नहीं करेगा। प्रधानमंत्री हमारे आदर्श हैं और भाजपा के सिद्धांत एवं भाजपा का झण्डा अमर रहे।

वेलफेयर संस्था की स्थापना

रविवार को उमा भारती ने अपनी मां स्व.बेटी बाई के नाम पर माता बेटी बाई वेलफेयर संस्था की स्थापना की। जिसका पहला कार्यक्रम दुर्गा हनुमान मंदिर भोपाल में वृक्षारोपण कर प्रारंभ हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम इस संस्था के माध्यम से जन सेवा का कार्य करते रहेंगे। साथ ही पूर्व सीएम ने शिवराज सिंह को धन्यवाद देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी के अभियान की शुरुआत यही से की गई थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews