भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में महावैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। अब तक प्रदेश में 44% से अधिक लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है और कोरोना टेस्टिंग भी लगातार जारी है।
सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “आज हमारे मध्यप्रदेश ने कोविड 19 टीकाकरण के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया है। आज न सिर्फ देश में सर्वाधिक 10.34 लाख लोगों को टीका लगाया गया, बल्कि आज दिनांक तक राज्य में 3 करोड़ से अधिक पात्र नागरिकों का टीकाकरण किया जा चुका है। मध्यप्रदेश में महावैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। प्रचुर मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। धन्यवाद मोदी जी!”
ये भी पढ़ें
1स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर, UG और PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश नवीनीकरण के लिए 28 मार्च तक खुला रहेगा पोर्टल
2मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी अपडेट, अप्रैल में लागू होंगी नई टैरिफ दरें, आदेश जारी
3MP देश में IAS रिक्त पदों में दूसरे, IPS में चौथे नंबर पर: उमंग सिंघार ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, खाली पदों पर तत्काल नियुक्ति की मांग
4रसोई गैस किल्लत और पेट्रोल को लेकर अफरा-तफरी पर कमलनाथ ने सरकार को घेरा, पूछा “कब तक रहेंगे ऐसे हालात”