प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक ने फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। नए इंटरेस्ट रेट 25 मार्च 2026 से प्रभावित हो चुके हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर 2.95% से लेकर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है। उनके लिए ब्याज दर 3.70% से लेकर 7.75% है।
नई दरें डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के लिए लागू की गई हैं। इसमें 3 करोड़ रुपये से कम निवेश ग्राहक कर सकते हैं। बिना किसी नोटिस सभी बैंक समय-समय पर एफडी के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विकसित करने की सलाह दी जाती है।
कितने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?
सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 2 साल से लेकर 5 साल से कम के दो अलग-अलग टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। एक साल, एक साल एक दिन से लेकर 1 साल 9 महीने तक, एक साल 9 महीने से लेकर 2 साल तक के निवेश पर पर बैंक 7% रिटर्न सामान्य नागरिकों को दे रहा है। 5 साल से लेकर 10 साल तक का निवेश करने पर यह बैंक 5.85% ब्याज सामान्य नागरिकों को और 6.60% ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को ऑफर कर रहा है।
टेन्योर-वाइज इंटरेस्ट रेट जानें
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.95%
- 15 से लेकर 30 दिन- 2.95%
- 31 दिन से लेकर 2 महीने से कम- 3.45%
- 2 महीने से लेकर 3 महीने से कम- 4.20%
- 3 महीने से लेकर 6 महीने से कम- 4.
- 20% 6 महीने से लेकर 1 साल से कम- 4.20%
- 1 साल- 7%
- 1 साल 1 दिन से लेकर 1 साल 9 महीने तक- 7%
- 1 साल 9 महीने 1 दिन से लेकर 2 साल से कम- 7%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 7.25%
- 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 7.25%
- 5 साल से लेकर 10 साल तक- 5.85%
सेविंग्स अकाउंट के ब्याज दरों में भी बदलाव
बैंक ने 25 मार्च को सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। दिन के खत्म होने पर 250 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 2.70% से लेकर 6% ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि इंटरेस्ट रेट अमाउन्ट पर निर्भर करता है। 5 लाख रुपये तक की रकम पर 2.70% ब्याज मिल रहा है। वहीं 5 करोड़ से अधिक और 250 करोड़ तक के बैलेंस पर 6% ब्याज मिल रहा है।






