भतीजे के घर वापसी पर वसुंधरा-यशोधरा राजे ने जताई ख़ुशी

भतीजे के घर वापसी पर वसुंधरा-यशोधरा राजे ने जताई ख़ुशी

भोपाल। मध्य प्रदेश के सियासी उलट-पुलट के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज (11 मार्च ) दिन बुधवार को बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बीजेपी में शामिल होने के लिए बुआ यशोधरा राजे और वसुंधरा राजे ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का खुले दिल से स्वागत किया।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और बुआ यशोधरा राजे ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके ज्योतिरादित्य सिंधिया का बीजेपी में स्वागत किया है। सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने को लेकर वसुंधरा राजे ने कहा है कि अगर आज राजमाता साहब हमारे बीच होती तो वह इस निर्णय से अत्यधिक खुश होती। उन्होंने कहा कि सिंधिया ने विरासत में मिली आदर्शों का पालन करते हुए यह फैसला लिया है। जिसका मैं व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों रूपों से स्वागत करती हूं। वही यशोधरा राजे का भी कहना है कि आज सिंधिया ने अपने घर वापसी की है। जिससे मैं बहुत खुश हूं और जल्द ही मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews